नई दिल्ली, जुलाई 16 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप नेता दुर्गेश पाठक को हाई कोर्ट ने 'एक और, पर अंतिम मौका' देकर जवाब मांगा है। कथित शराब घोटाले में विशेष अदालत से बरी किए जाने के खिलाफ सीबीआई की ओर से दायर केस में केजरीवाल और अन्य ने अपना पक्ष नहीं रखा है। पहले जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा इस मामले की सुनवाई कर रही थीं तो 'आप' नेताओं ने बहिष्कार का ऐलान किया था, लेकिन अब बेंच बदल जाने के बाद भी उनकी ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...