नई दिल्ली, मई 19 -- दिल्ली हाई कोर्ट की डबल बेंच ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत अन्य नेताओं को अदालत की स्वत: संज्ञान अवमानना याचिका में नोटिस जारी किया। इन नेताओं पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर "मानहानिकारक और अपमानजनक" टिप्पणियां करने का आरोप है। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की पीठ ने कहा कि यह कार्यवाही 14 मई के उस आदेश के आधार पर शुरू की गई है, जिसमें जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत ने माना कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन्होंने अदालत का अपमान किया। कोर्ट ने कहा कि जस्टिस शर्मा की एकल पीठ ने सोशल मीडिया पोस्ट, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और प्रकाशित सामग्री का संज्ञान लिया है। साथ ही रजिस्ट्री को निर्देश दिए गए हैं कि इन सभी रिकॉर्ड की प्र...