नई दिल्ली, मई 22 -- Justice Swarana Kanta Sharma Contempt: दिल्ली हाईकोर्ट जज स्वर्ण कांता शर्मा की अवमानना से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर तीसरी याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंद्र दुग्गल की पीठ ने कहा कि प्रतिवादियों पर अदालत की गरिमा को ठेस पहुंचाने और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के आरोप हैं। लगभग इसी तरह के आरोपों पर हमारी बेंच पहले ही अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू कर चुकी है। इसलिए दोनों मामलों को एक साथ सुना जाएगा। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंद्र दुग्गल की खंडपीठ दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई कर रही है। अदालत ने कहा कि वह पहले ही संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चुकी है। ऐसे में मामलों की संख्या बढ़ाने के...