नई दिल्ली, जून 24 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल एक बार फिर एक अदालती फैसले को लेकर बेहद नाराज हैं। पिछले दिनों दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को लेकर काफी तल्खी दिखा चुके अरविंद केजरीवाल ने अब गुजरात की एक स्थानीय अदालत से आए फैसले पर यह कहकर सवाल उठा दिया है कि जनता इसका बदला भारतीय जनता पार्टी से लेगी। उन्होंने अदालत या जज का नाम तो नहीं लिया, लेकिन यह कहकर फैसले पर अविश्वास जाहिर किया कि उनके विधायक चैतर वसावा को साजिश करके फंसाया गया है। केजरीवाल ने अदालत से आए फैसले को भाजपा का बताते हुए कहा कि, 'ईडी पार्टी ने साजिश करके वसावा को सात साल की सजा सुना दी।' गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक और आदिवासी नेता चैतर वसावा को राजपीपला की एक सत्र अदालत ने मंगलवार को तीन साल ...