नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल की ओर से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का बहिष्कार किए जाने के बाद कथित शराब घोटाले केस के अन्य आरोपी भी मुहिम में शामिल हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बाद 'आप' नेता दुर्गेश पाठक ने भी जस्टिस स्वर्ण कातां शर्मा के खिलाफ 'लेटर नंबर-3' लिख दिया है। केजरीवाल और सिसोदिया की तरह दुर्गेश ने भी कहा है कि वह जस्टिस शर्मा की अदालत में नहीं जाएंगे। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा दिल्ली हाई कोर्ट की जज हैं और कथित शराब घोटाले की सुनवाई कर रही हैं। फरवरी के अंत में ट्रायल कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था और सीबीआई को फटकार लगाते हुए जांच अधिकारी के खिलाफ ही कार्रवाई का आदेश दे दिया था। सीबीआई ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चु...