नई दिल्ली, अगस्त 5 -- जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणियों की वजह से अवमानना मामले में घिरे पत्रकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास अपनी बातों पर डटे हुए हैं। सौरभ दास ने इस दावे का खंडन किया है कि उन्होंने जस्टिस शर्मा के खिलाफ अपनी टिप्पणियों को डिलीट कर दिया है। सौरभ दास ने कहा कि अदालत को गुमराह नहीं करना चाहिए। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट अवमानना की याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि सौरभ दास और अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणियों को डिलीट कर दिया है। दास ने इसका खंडन करते हुए अदालत को गुमराह करने की कोशिश बताया। उन्होंने हंसी की इमोजी के साथ लिखा, 'कुछ भी। मैंने कभी कॉमेंट्स डिलीट नहीं किए। मेरी रिपोर्टिंग पूर...