नई दिल्ली, अगस्त 11 -- दिल्ली हाई कोर्ट को मंगलवार को बताया गया कि यूट्यूबर ध्रुव राठी के इस वीडियो पर भारत में रोक लगा दी गई है जिस में उन्होंने कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं राम, सीता और कृष्ण पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। गूगल की ओर से पेश हुए वकील ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत को बताया कि सरकार की 'शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी)' की ओर से आदेश पारित किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। जीएसी एक सरकारी समिति है जिससे उपयोगकर्ता सोशल मीडिया को उनके प्लेटफॉर्म पर मौजूद कॉटेंट या अकाउंट्स को लेकर शिकायत कर सकते हैं। जीएसी का आदेश जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की ओर से दी गई 15 दिन की मोहलत के बीच आया है। जस्टिस शर्मा ने वकील अमिता सचदेवा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते 15 दिन के भीतर फैसला लेने को कहा गया था।अब भी देखा जा...