नई दिल्ली, मई 20 -- दिल्ली के कथित शराब घोटाले की सुनवाई अब हाई कोर्ट में नई बेंच के सामने है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बाद अब इस केस की सुनवाई जस्टिस मनोज जैन की बेंच में हो रही है। मंगलवार को नई बेंच ने जब पहली बार इस केस की सुनवाई की तो 'अरविंद केजरीवाल की पसंद-नापसंद' को लेकर एक चुटकी भी ली। जस्टिस मनोज जैन ने कहा कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक के जवाब से ही पता चलेगा कि उन्हें नई बेंच भी पसंद है या नहीं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के इन तीनों नेताओं ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच का यह कहकर बहिष्कार कर दिया था कि उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को आरोप मुक्त किए जाने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की। अदालत ने दिल्ली के पूर्व...