नई दिल्ली, मई 15 -- दिल्ली शराब घोटाला मामले में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने गुरुवार, 14 मई को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, विनय मिश्रा और दुर्गेश के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। मामला कथित तौर पर अदालत की कार्यवाही और जांच एजेंसियों को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट एवं सार्वजनिक बयानों से जुड़ा है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू किए जाने के बाद अब नजर इस बात पर है कि आगे कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ेगी। कानूनी जानकारों का मानना है कि मामले में संबंधित नेताओं के पास अदालत के सामने अपना पक्ष रखने से लेकर बिना शर्त माफी मांगने और जरूरत पड़ने पर ऊपरी अदालत में अपील करने तक कई विकल्प मौजूद हैं। जानिए अब आगे क्या हो सकता है। यह भी पढ़ें- शराब घोटाला क...