नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने मंगलवार को एक और मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। ये मामला कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की याचिका से जुड़ा है। कार्ति चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर डियाजियो स्कॉटलैंड रिश्वत मामले में दर्ज केस को रद्द करने की मांग की है। आज जब मामले की सुनवाई हुई, तो जस्टिस शर्मा ने कहा कि इस मामले को जुलाई में किसी दूसरी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि इसी सीबीआई एफआईआर को लेकर एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर एक अन्य मामले की सुनवाई भी किसी अन्य पीठ द्वारा की जाएगी। सीबीआई ने चिदंबरम पर 2005 में शराब आयात प्रतिबंध हटाने के बदले डियाजियो स्कॉटलैंड से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है, जब उनके पिता पी चिदंबरम केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.