गुमला, मई 4 -- पालकोट, प्रतिनिधि । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को जस्टिस ऑन व्हील अभियान चलाया गया। न्याय आपके द्वार के संकल्प के तहत संचालित इस अभियान के तहत जस्टिस ऑन व्हील गुमला से होते हुए अंबेराडीह और पालकोट प्रखंड के लौवाकेरा गांव पहुंचा। गांव में न्याय वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।मौके पर स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि झालसा के निर्देश पर न्याय आपके द्वार अभियान के तहत जस्टिस ऑन व्हील लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बाल विवाह, मानव तस्करी, स्पॉन्सरशीप योजना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण से ही कुर्तियों का सफाया पैनल अधिवक्ता ओम प्रक...