कन्नौज, जुलाई 17 -- कन्नौज। जनपद की छात्राओं के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नए विकल्प के रूप में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, जशोदा में शैक्षिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से किए जा रहे हैं।

प्रवेश प्रक्रिया मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलीटेक्निक तिर्वा की प्रधानाचार्य निधि वार्ष्णेय ने बताया कि संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स) शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में 60 नियमित और 15 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की सीटों सहित कुल 75 सीटें निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त तथा प्राविधिक शिक्षा परिषद उ...