मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- ग्राम जसोई में बालाजी शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। सोमवार को ग्राम जसोई में बालाजी शोभा यात्रा बड़े धूमधाम से निकल गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि शिव शक्ति बालाजी सेवा सत्संग ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज जिंदल गुरुजी ने ज्योत प्रज्जवलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में विभिन्न स्थानो पर भगवान बालाजी की पूजा अर्चना की गई तथा जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में बालाजी महाराज रथ पर विराजमान रहे, जो भक्तजनों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ झांकी भी शामिल रही। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर जसोई के विभिन्न मागोंर् से होते हुए मंदिर प्रांगण पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.