देवरिया, अप्रैल 27 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। अपर स्वास्थ्य निदेशक (एडी हेल्थ) के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जसुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। करीब एक माह बीत जाने के बाद भी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अश्वनी कुमार पांडेय की मूल तैनाती पर वापसी नहीं हो सकी है। इसे लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों का आरोप है कि डॉ पांडेय को जसुई सीएचसी में तैनात किया गया था, लेकिन उनसे सीएमओ कार्यालय में प्रशासनिक कार्य लिया जा रहा है। जबकि अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सख्त जरूरत है।जसुई सीएचसी में तीन डॉक्टरों समेत लगभग आधा दर्जन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है, इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, मरीज हो रहे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.