जसीडीह होकर चलेगी भुवनेश्वर-जयनगर स्पेशल
देवघर, अक्टूबर 6 -- त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ट्रेन नंबर- 08421 भुवनेश्वर-जयनगर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह एकतरफा विशेष ट्रेन 8 अक्टूबर को भुवनेश्वर से रात 12:15 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। ट्रेन का जसीडीह स्टेशन पर ठहराव होगा। इससे देवघर जिले और आसपास के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा। आसनसोल मंडल के अंतर्गत ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होगा। ट्रेन में शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेन का उद्देश्य अतिरिक्त यात्री क्षमता उपलब्ध कराकर त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना है। यह भी पढ़ें- 8 अक्टूबर को चलेगी भुवनेश्वर जयनगर पूजा स्पेशल ट्रेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.