देवघर, अक्टूबर 4 -- जसीडीह प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत आसनसोल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। जसीडीह स्टेशन समेत आसनसोल, रानीगंज, पानागढ़, बैद्यनाथधाम, चित्तरंजन, दुर्गापुर व वारिया स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों की उच्च दबाव वाले जेट से धुलाई की गई। वहीं सिमुलतला, मधुपुर व अंडाल स्टेशनों पर मशीनीकृत सफाई कर परिसर को स्वच्छ किया गया। सीतारामपुर स्टेशन के पैदल ऊपरी पुल की विशेष सफाई के दौरान पान के दागों को भी हटाया गया। इसके अलावा विद्यासागर, बराकर व सिउड़ी समेत अन्य चिन्हित स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल और सिमुलतला में मुख्य नालों की सफाई कर जमा कचरा व अवरोध हटाए गए। रेलवे के अनुसार अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसरों, यात्री सुविध...