जसीडीह स्टेशन : चोरी की ट्रॉली बैग लेकर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार
देवघर, मई 22 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गुरुवार तड़के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से सेना जवान की चोरी गयी ट्रॉली बैग तथा करीब 20 हजार रुपए मूल्य का सामान बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के एएसआई विजय कुमार पासवान, एसआई प्रदीप कुमार राव व सीडीपीएस टीम प्लेटफॉर्म संख्या- एक पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान करीब तीन बजे जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस स्टेशन पहुंची। तभी कोच संख्या-एस-3 से उतरे 2 युवक एक काली ट्रॉली बैग लेकर तेजी से फुट ओवरब्रिज की ओर बढ़ने लगे। यह भी पढ़ें- जसीडीह : आठ किलो चांदी के साथ आरपीएफ ने दो को दबोचा जवानों को उनपर शक हुआ और दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम विकास कुमार और सोनू कुमार, निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.