देवघर, अप्रैल 13 -- भारतीय रेल के आसनसोल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान स्वच्छता और सतत अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की है। योजना के तहत जसीडीह, बैद्यनाथधाम, देवघर और बासुकीनाथ सहित कुल 16 प्रमुख स्टेशनों व रेलवे प्रतिष्ठानों पर कम्पोस्ट बिन के 18 जोड़े स्थापित किए गए हैं। रेल मंडल से उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था से स्टेशन परिसरों में कचरा प्रबंधन की प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। मंडल की इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्रोत स्थल पर ही जैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करना है, ताकि रेलवे परिसरों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। खासकर जसीडीह जैसे व्यस्त स्टेशन पर इस व्यवस्था से कचरे के निष्पादन में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को भी साफ-सुथरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.