देवघर, मार्च 24 -- जसीडीह। जसीडीह रेलखंड पर सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट जूलन आनंद टोपियो के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में कुल 249 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 3 हजार 55 रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म के साथ रेलखंड से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में भी व्यापक जांच की गई। बिना टिकट यात्रा करने, अनियमित टिकट और अन्य नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई। विशेष अभियान में आरपीएफ, जीआरपी के पदाधिकारियों के साथ कॉमर्शियल विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे। मौके पर उदय कुमार सिंह, प्रभाष झा समेत अन्य रेलकर्मी मौजूद थे। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि रेल यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.