जसीडीह रूट से चर्लापल्ली-बरौनी स्पेशल
देवघर, नवम्बर 17 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। छठ महापर्व संपन्न होने के बाद यात्रियों की घर वापसी और त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चर्लापल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच एक जोड़ी ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाने वाली ये ट्रेनें जसीडीह रेलखंड होकर गुजरेंगी। इससे दक्षिण भारत से बिहार और झारखंड की ओर आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या- 07561 चर्लापल्ली-बरौनी स्पेशल 20 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे चर्लापल्ली से रवाना होगी और 22 नवंबर रविवार को रात 2:15 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या- 07562 बरौनी-चर्लापल्ली स्पेशल 22 नवंबर रविवार सुबह तीन बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और 23 नवंबर सोमवार को शाम सात बजे चर्लापल्ली पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- छठ के बाद यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.