देवघर, फरवरी 16 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर देर शाम बैंक मोड़ स्थित शिव मंदिर से भव्य शिव बारात श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। बारात में भगवान शिव, माता पार्वती, भूत-प्रेत, बेताल तथा विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। सजे-धजे कलाकारों और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालुओं ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया। शिव बारात मंदिर परिसर से निकलकर मुख्य बाजार, सिनेमा हॉल रोड, हनुमान नगर, धरमपुर और स्टेशन चौक सहित कई मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मार्ग के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर और जयकारों के साथ बारात का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.