देवघर, मार्च 19 -- जसीडीह। जसीडीह मुख्य बाजार स्थित सब्जी हटिया में दिनदहाड़े अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दो वृद्ध महिलाओं से कुल 1 लाख 85 हजार रुपए की छिनतई कर ली। घटना बुधवार की अपराह्न बतायी जाती है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला से बैंक के बाहर मुख्य सड़क पर 1.40 लाख रुपए छीन लिए गए, जबकि दूसरी घटना में बैंक परिसर के अंदर ही एक महिला के बैग से 45 हजार रुपए उड़ा लिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार भोक्ताडीह गांव निवासी बदामी देवी अपनी पौत्री के तिलक समारोह के लिए रुपए निकालने जसीडीह आई थी। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख रुपए तथा बैंक ऑफ इंडिया से 40 हजार रुपए की निकासी की थी। रुपए को प्लास्टिक के थैले में रखकर वह घर लौटने के लिए टेंपो पकड़न...