जसीडीह में ट्रेन से छह नाबालिग रेस्क्यू
देवघर, सितम्बर 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह स्टेशन पर आरपीएफ ने बुधवार को ट्रेन संख्या- 12376 से छह नाबालिगों को रेस्क्यू किया। ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन एनजीओ के सहयोग से दोपहर जांच अभियान में बच्चे मिले। पूछताछ में पता चला कि सभी काम की तलाश में जसीडीह से तांबरम (तमिलनाडु) जा रहे थे। बच्चों की उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच है। आरपीएफ ने सभी को सुरक्षित पोस्ट पर लाकर आवश्यक प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी कराई। बाद में बच्चों को आगे की देखभाल, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए चाइल्ड हेल्प-लाइन देवघर सौंप दिया गया। आरपीएफ सूत्रों के हवाले बताया जाता है कि रेस्क्यू किए गए बच्चों में बिहार और झारखंड के नाबालिग बच्चे हैं। भागलपुर के सनहौला थाना निवासी 15 वर्षीय दो नाबालिग, बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र का 15 वर्षीय, गोड्डा के महगाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.