बांका, अप्रैल 2 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जसीडीह-बांका रेलखंड पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई ट्रेन संख्या 03547/03548 स्पेशल डीईएमयू सेवा ने अपने पहले ही दिन बेहतर संचालन का संकेत दिया है। बुधवार की सुबह यह ट्रेन करीब 150 यात्रियों को लेकर बाबा नगरी जसीडीह से तड़के सुबह 4 बजे बांका के लिए रवाना हुई। सुबह की पहली किरण के साथ 5 बजकर 13 मिनट पर यह ट्रेन बांका जंक्शन पहुंच गई, जो अपने निर्धारित समय से लगभग 12 मिनट पहले है। इससे यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया।भारतीय रेलवे द्वारा चलाई गई यह स्पेशल डीईएमयू ट्रेन कुल 8 बोगियों के साथ संचालित की जा रही है, जिससे स्थानीय यात्रियों को पर्याप्त सीट उपलब्ध हो सके। खासकर बांका से बाबाधाम (जसीडीह) जाने वाले श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों के लिए यह सेवा काफी लाभकारी साबित होगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.