मुंगेर, मई 15 -- धरहरा,एक संवाददाता। जसीडीह से धरहरा आने के दौरान शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान बड़की टोला शिवकुंड गांव निवासी कुलदीप कुमार (19) पिता सुनील राय, सन्नी कुमार (20) पिता दारोगा राय एवं बौवी कुमार (19) पिता देवेन्द्र पासवान के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जसीडीह से धरहरा लौट रहे थे। इसी दौरान जसीडीह से आगे एक मोड़ के पास बाइक चला रहे कुलदीप कुमार का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना ...