जसीडीह-देवघर स्टेशनों का वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने लिया जायजा
देवघर, मई 23 -- जसीडीह प्रतिनिधि आगामी श्रावणी मेले को लेकर आसनसोल रेल मंडल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रावणी मेले के दौरान लाखों कांवरियों व श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन लगातार जसीडीह, देवघर, बैद्यनाथधाम, बासुकीनाथ समेत मेला क्षेत्र के अधीन स्टेशनों का निरीक्षण कर रहा है। उसी क्रम में शुक्रवार को आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मार्शल सिलवा ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ जसीडीह एवं देवघर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि इस बार जसीडीह-बैद्यनाथधाम स्टेशन के बीच पिछले वर्ष की अपेक्षा बड़ा पंडाल बनाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.