देवघर, जनवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। केकेएन स्टेडियम देवघर में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ए- डिविजन क्रिकेट लीग 2026 में शुक्रवार को पहला मैच चैंपियन-11 बनाम जसीडीह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन-11 की टीम ने 5 विकेट खोकर 152 रन बनाया। टीम की ओर से कुलदीप ने 82 रन व आदित्य वर्मा ने 29 रन एवं दीपक ने 16 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए जसीडीह क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सुमंत कुमार ने तीन विकेट और सिद्धांत कुमार ने एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में उतरी जसीडीह क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज राज रोशन ने 63 रन, गौरव पप्पू ने 44 रन और रवि कुमार विमल ने 14 रन का योगदान दिया। इस तरह से जसीडीह क्रिकेट क्लब ने 18 ओवर में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर मैच का परिणाम अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में चैंपियन-11 के साहिल कुमार...