देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आइओसीएल स्वागत पेट्रोल पंप पर रविवार को फायर सेफ्टी एवं मॉक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दुमका, जामताड़ा एवं देवघर क्षेत्र के आइओसीएल पेट्रोल पंपों के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन एरिया मैनेजर की उपस्थिति में किया गया, जहां सभी कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, गैस रिसाव की स्थिति में बचाव उपाय एवं भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। मॉक ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को वास्तविक स्थिति जैसी परिस्थिति में अभ्यास कराया ग...