जसीडीह : होटल के गैस सिलेंडर में लगी आग, अफरा-तफरी
देवघर, जून 5 -- जसीडीह। जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर थानांतर्गत चांदपुर गांव के एक होटल में गुरुवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार चांदपुर निवासी तुलसी यादव के जय श्रीराम होटल में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क उठी। होटल संचालक और कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग की लपटें तेज होने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों की मदद से जलते सिलेंडर को बांस के सहारे होटल से बाहर निकाला गया। उसके बाद एक युवक ने साहस दिखाते हुए मोटे कपड़े से सिलेंडर को ढक दिया, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। यह भी पढ़ें- यहां भी बिना मानक चल रहे होटल व रेस्तरां, हो सकता है हादसा घटना के दौरान होटल कर्मियों व आसपास के दुकानदारों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.