देवघर, जनवरी 24 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। बसंत पंचमी के अवसर पर जसीडीह के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ की गई। इस अवसर पर जगह-जगह देवी सरस्वती की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई और छात्र-छात्राओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्या, बुद्धि और ज्ञान की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, निजी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न सरस्वती पूजा समितियों द्वारा मुहल्ले एवं गांव-गांव में पंडाल बनाकर पूजा का आयोजन किया गया। सुबह से ही बच्चों और युवाओं की भारी भीड़ पूजा पंडालों में देखी गई। छात्र-छात्राएं पीले वस्त्र धारण कर हाथों में पुस्तक, कलम और वाद्य यंत्र लेकर मां सरस्वती की आराधना करते नजर आए। पूजा पंडालों को रंग-बिरंगे सजावट और लाइटिंग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.