देवघर, मार्च 21 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के कोंकरीबांक गांव में विगत दिनों विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी मृतका के पिता- अनिल पंडित ने बताया कि उनकी 20 वर्षीया पुत्री की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोंकरीबांक गांव निवासी अरुण पंडित के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास और ससुर विनय पंडित द्वारा दहेज के रूप में डेढ़ लाख रुपए की मांग की जा रही थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। सामाजिक स्तर पर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष का कहना है कि ससुरालवालों द्वारा मारपीट किए जाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.