देवघर, मार्च 13 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान पिछले तीन वर्षों से बदनाटील्हा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उस दौरान आरोपी उससे शादी का आश्वासन देता रहा। जब भी युवती शादी की बात करती, तो वह अपने बड़े भाई की शादी होने का हवाला देकर बात टाल देता था। पीड़िता के अनुसार गत 7 मार्च की देर रात युवक ने उसे फोन कर घर से बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया। वहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने गले से सोने की चेन और छह हजार रुपए नकद भी छीन लिए। उसके बाद आरोपी के परिजनों ने मिलकर जबरदस्ती चकाई मोड़ के पास छोड़ दिया और फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.