जसीडीह : शराब के साथ युवक गिरफ्तार
देवघर, जून 10 -- जसीडीह। रेलवे सुरक्षाबल जसीडीह द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत जसीडीह रेलवे स्टेशन से एक युवक को 8.75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने बताया कि एएसआई कमलेश कुमार, कांस्टेबल सूरज कुमार सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार स्टेशन पर यात्री सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। उसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 के कालका छोर पर एक युवक संदिग्ध स्थिति में नीले रंग का पिट्ठू बैग लेकर घूमता नजर आया। संदेह होने पर रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान बिहार के बेगूसराय जिला अंतर्गत नवकोठी निवासी 19 वर्षीय हिमांशु कुमार के रूप में बताई। यह भी पढ़ें- गया जंक्शन पर लावारिस बैग से 29.5 लीटर शराब बरामद बैग की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर बरामद की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.