देवघर, नवम्बर 27 -- जसीडीह। जसीडीह पुलिस ने बुधवार को मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ को सूचना मिली थी कि ओवरब्रिज के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने प्रारंभिक जांच की और तत्पश्चात मामले की सूचना जसीडीह थाना को दी। उसके बाद एसआई दिनेश कुमार पुलिसबलों के साथ मौके पर पहुंचे और अप लाइन के पोल संख्या- 423/43 के पास से शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी कागजात नहीं मिले हैं, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने काले रंग के जैकेट और नीले रंग की जींस पहनी है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शुरुआती ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.