देवघर, अप्रैल 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि देवघर प्रखंड के कुशमाहा गांव में आयोजित श्रीश्री 108 श्रीराम चरितमानस नवाह परायण यज्ञ व संगीतमय श्रीराम कथा के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं, युवतियां, किशोरियां व बच्चियां कुशमाहा मनसा मंदिर प्रांगण से कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सरसा तालाब पहुंचीं, जहां जल संग्रह किया गया। शोभा यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और देवी-देवताओं के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। जल संग्रह से पूर्व पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 18 अप्रैल तक चलेगा। आयोजन समितियों ने बताया कि यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन हवन व संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन होगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.