देवघर, फरवरी 27 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मुहल्ला के एक घर में चोरों ने खिड़की तोड़कर लगभग 20 लाख रुपयों से अधिक के आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित अमित कुमार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया है कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने कमरों में सो गए थे। बेटी देर रात तक पढ़ाई के बाद सोने चली गई। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो देखा कि कमरे की खिड़की उखड़ी है। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज, आलमीरा और ट्रंक टूटा था तथा सामान बिखरा था। छानबीन करने पर पता चला कि चोरों ने करीब तीन किलो चांदी, 19 ग्राम के सोने का सिक्का, नेकलेस, कंगन, दो अंगूठी, सात लॉकेट, चार कान बालियां, एक चेन, छह नथिया, तीन जितिया और लगभग 20 हजार रुपए नकद समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ली गयी है। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामानों क...