देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर-गिरिडीह मुख्य पथ के समीप मालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मालपुर गांव निवासी धीरज कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के चाचा कपूर तुरी ने बताया कि धीरज सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन चालक धक्का मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके भतीजे ने मौके पर ही गिरकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.