देवघर, फरवरी 4 -- देवघर/जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर स्थित चंद्रिका होटल के समीप एक झाड़ी में बुधवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान सीमावर्ती राज्य बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव निवासी लड्डू यादव उर्फ छेदन यादव के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान होते ही उसके परिजन एवं गांव के दर्जनों लोग देवघर पहुंच गए। मृतक के पिता सुरेन यादव ने अपने इकलौते पुत्र की मौत को सामान्य नहीं बताते हुए इसे साजिश के तहत की गई हत्या करार दिया है। उन्होंने बताया कि पुत्र लड्डू पेशे से ऑटो चालक था और देवघर, जमुई के अलावा स्थानीय क्षेत्रों मे...