जसीडीह : फरार नशा मुक्ति केंद्र संचालक गिरफ्तार
देवघर, जुलाई 26 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के डाबरग्राम अवस्थित रुद्रा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 15 वर्षीय किशोर अक्षत कुमार केसरी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य नामजद आरोपी केंद्र संचालक अभिरव मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
किशोर की भर्ती और मौत बताया जाता है कि देवघर सदर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी निवासी चंदन केसरी ने अपने पुत्र अक्षत कुमार केसरी को 17 जुलाई को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। दो दिन बाद जब वह बेटे से मिलने और कपड़े देने केंद्र पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। बाद में गुरुवार को केंद्र की ओर से सूचना दी गई कि अक्षत की तबीयत खराब है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.