देवघर, सितम्बर 22 -- जसीडीह। जसीडीह के बाघमारा अंतरराज्यीय बस स्टैंड के समीप सोमवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क पार कर रहे श्रद्धालु रानबदन साह को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रानबदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई के आवेदन पर मामला दर्ज कर दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के विवरण बिहार के समस्तीपुर जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी नारायण साह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने भाई रानबदन साह और गांव के अन्य श्रद्धालुओं के साथ देवघर बाबा वैद्यनाथ की पूजा करने आए थे। सोमवार देर रात सभी लोग बाघमारा अवस्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड के समीप खाना खाने के बाद सड़क किनारे खड...