जसीडीह : पार्किंग में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर
देवघर, मई 21 -- जसीडीह/देवघर/प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जसीडीह रेलवे स्टेशन के समीप पार्किंग क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली गांव निवासी संदर्भ कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात जसीडीह स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच पहले कहा-सुनी शुरू हुई थी। उसी दौरान एक युवक ने अचानक संदर्भ कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक के पेट में घुसकर फंस गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक सड़क पर दर्द से तड़पता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे संभाला और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.