देवघर, मार्च 6 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मौत की घटनाओं को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पहली घटना रोहिणी क्षेत्र के पांडेडीह गांव की है, जहां 50 वर्षीय शशि दास का शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बहियार में एक बेर के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शशि दास मूल रूप से मथुरापुर के समीप बड़ी मेरखी गांव का रहने वाला था। शादी के बाद से वह पांडेडीह कानपुर गांव में रहकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि वह मजदूरी के लिए अक्सर पश्चिम बंगाल जाया करता था। करीब दस दिन पहले वह बंगाल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह आसपास के ग्रामीण मोहनपुर गांव के बहियार की ओर मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.