जसीडीह : दीवार गिरने से किशोर की मौत, चार दोस्त बचे
देवघर, जून 24 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के कुमैठा गांव में एक जर्जर दीवार गिरने से मलवे में दबकर 16 वर्षीय किशोर धीरज कुमार की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। जानकारी के अनुसार धीरज अपने चार-पांच दोस्तों के साथ डढ़वा पुल की ओर घूमने गया था। उसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए धीरज एक पुराने और जर्जर मकान की दीवार की ओट में खड़ा हो गया, जबकि उसके अन्य साथी दूसरी ओर खड़े थे। उसी बीच अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और धीरज उसके मलवे के नीचे दब गया। घटना के बाद साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी व मलवा हटाकर उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जसीडीह थाना के एसआई रामानुज स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.