देवघर, अप्रैल 19 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के सुजानी गांव समीप जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का दफन किया हुआ शव रविवार को बरामद किया है। दफन किए शव को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में जमीन से निकलवाकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। घटना के सामने आने के बाद आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान चरवाहों की नजर जमीन में दबे शव के एक हाथ पर पड़ी। यह भी पढ़ें- कुआं से मिला लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस हाथ दिखाई देने पर उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी जसीडीह थाना को दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.