देवघर, जून 23 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतजर्गत लालपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। घटना को लेकर पीड़ित सुदामा प्रसाद सिंह ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। वहीं सोमवार सुबह उठने पर देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई है। चोर उसी रास्ते से अंदर घुसे थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 80 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए मूल्य के सोने के आभूषण की चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...