देवघर, जनवरी 3 -- जसीडीह। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सीधा असर रेल परिचालन पर देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से जारी शीतलहर के कारण जहां आम जन-जीवन प्रभावित हो गया है, वहीं हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेलखंड पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे लगातार विलंब की स्थिति बन रही है। ठंड के मौसम में ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जसीडीह रेल रूट से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं। रेलवे की ओर से उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार गुरुवार को गाड़ी संख्या- 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस लगभग 20 घंटे विलंब, ट्रेन नंबर- 12369 कुंभ एक्सप्रेस करीब 5 घंटे, गंगा...