देवघर, मई 21 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सघन सुरक्षा जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आठ किलो चांदी जैसी धातु बरामद की है। मामले में बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई निवासी पप्पू कुमार स्वर्णकार और विकास पोद्दार को हिरासत में लेकर रेल थाना जसीडीह को सौंप दिया गया है। जब्त धातु की कुल वजन लगभग 7.995 किलो बताया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के कांस्टेबल सुनील कुमार की ड्यूटी पार्सल गेट अवस्थित बैगेज स्कैनर मशीन पर लगाई गई थी। सुबह करीब 9:29 बजे एक व्यक्ति नीले रंग का पिट्ठू बैग लेकर दूसरे व्यक्ति के साथ प्लेटफॉर्म की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- चोरी के दो मोबाइल के साथ शातिर उचक्का गिरफ्तार उसी दौरान पहले व्यक्ति ने बैग अपने साथी को सौंप दिया। संदिग्ध गतिविधि देख ड्यूटी पर मौज...