देवघर, फरवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक चालक 32 वर्षीय मजदूर रवि पासवान की मौत मामले में उसके बड़े भाई ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई प्रदीप कुमार पासवान ने अज्ञात ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए चालक पर कार्रवाई की मांग की है। जिक्र है कि 32 वर्षीय रवि पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम काम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान अंधरीगादर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद उसी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर घायल रवि पर पड़ी। उन्होंने तत्काल टोल फ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.