शामली, जून 12 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जसाला में सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान नही हो सकी है। थाना क्षेत्र के गांव जसाला में हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने घायल युवक का तुरंत उपचार शुरू किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान कर दिया गया है। उसकी हालत अब स्थिर और सामान्य बत...