शामली, अप्रैल 24 -- कांधला। क्षेत्र के गाँव जसाला निवासी युवक मोनू कुमार की रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिलने के बाद मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसके फोन पर आखिरी कॉल के आधार पर रंजिशन हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर सीडीआर विश्लेषण सहित मामले की गहन जाँच शुरू कर दी है। गाँव जसाला निवासी राजवीर सिंह के पुत्र मोनू कुमार को मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पंजोखरा स्थित श्मशान घाट के पास बेहोशी की हालत में गंभीर रूप से घायल पाया गया था। उसका एक पैर कटा हुआ था। यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, कटकर हुई दर्दनाक मौत सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुँचकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहाँ से हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.